फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कल्यानुपरा में एक नवविवाहिता की खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतका के भाई ने बहन के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि
विज्ञापन

ग्राम कल्यानपुरा निवासी आशा (19) पत्नी सुरेंद्र कुशवाहा शुक्रवार की सुबह अपने ससुरालियों के साथ खेत में आलू खोदने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई ग्राम रजवारा निवासी गब्बर ने बताया कि उसकी बहन की शादी पांच माह पहले दिसंबर 2020 में ही हुई थी। शुक्रवार को सुबह ही बहन फोन आया था, जिस पर उसने ससुरालियों द्वारा मारपीट करने और लड़ाई की बात बताई थी। इसके बाद उसकी मौत की सूचना उसे मिली है। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। फिलहाल अभी इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें