फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर से टकराई बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। जखौरा - तालबेहट मार्ग पर ग्राम पारा के पास तेज गति से सड़क पार कर रही एक छुट्टा गाय से बाइक टकरा गई। इससे बाइक पर सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम नौहरकलां निवासी सगुन (45) पत्नी रम्फा अहिरवार अपने दामाद पवन के साथ बाइक से दवा कराने तालबेहट जा रही थी। कोतवाली अंतर्गत ग्राम पारा के समीप सड़क पर अचानक एक गाय तेजी से आकर बाइक से जा टकरायी। इससे बाइक असंतुलित हो गई और उस पर सवार सगुन गिर गई। इससे सगुन गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को इसकी सूचना दी। माना जा रहा है कि सगुन की हालत गंभीर थी और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें