बिरधा। मंगलवार को नेशनल हाइवे- 26 पर थाना नाराहट के ग्राम बंगरिया के समीप मोटरसाइकिल में एक कुत्ता टकरा जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे गिरकर एक महिला की मौत हो गई।
मोटरसाइकिल सवार मध्यप्रदेेश के सागर जिला के ग्राम सगौनी निवासी महेश पुत्र राधे, तेजाबाई (55) पत्नी राधे और रामवती पत्नी सुरेश अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम सतरवांस जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वह ग्राम बंगरिया पहुंचे, तभी अचानक मोटरसाइकिल से एक कुत्ता टकरा गया, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और तीनों लोग जमीन पर गिर पड़े। इससे घायल हो गए। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इस पर तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने तेजा बाई को मृत घोषित कर दिया।