फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
कैप्सन - विलाप करते परिजनों को सांत्वना देती पुलिस - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
नत्थीखेड़ा/ तालबेहट। ग्राम हिंगौरा-पूराविरधा मार्ग पर बाइक चालक ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वेद प्रकाश पुत्र पूरन ब्रह्म लोधी ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब दस बजे उसकी मां सगुन अपने खेत से घर आ रही थी, तभी रवींद्र लोधी की दुकान के पास बाइक चालक गोविंद दास प्रजापति पुत्र सिरनाम निवासी ग्राम पूराविरधा ने तेजी से बाइक चलाते हुए उसकी मां को टक्कर मार दी, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जिससे सड़क पर हजूम लग गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें