फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल काट रही महिला की जहरीले कीड़े के काटने से मौत

विज्ञापन
ded body - फोटो : ded body
विज्ञापन
बार/ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम पुलवारा में खेत में तिली की कटाई कर रही एक महिला की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम पुलवारा निवासी प्रेमबाई (35) पत्नी राकेश पाल शनिवार की दोपहर में करीब तीन बजे अपने खेत पर तिली की फसल की कटाई कर रही थी। दोपहर में लगभग तीन बजे अचानक से महिला की चिल्लाने की आवाज आई तो कुछ दूर काम कर रहे अन्य मजदूरों व महिलाओं ने उसे जाकर देखा तो उसका चेहरा किसी कीड़े के काटने से फूला हुआ था और काला भी पड़ने लगा था। यह देख उन्होंने गांव में उसके परिजनों को जानकारी दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक महिला अचेत हो गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए बार सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला जहां तिल की फसल काट रही थी, वहीं पास में तुतैयों कीड़ों का झुंड लगा हुआ था। ऐसे में वह उसी के काटने की संभावना भी जता रहे हैं। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें