फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से महिला की मौत

विज्ञापन
hanging socide - फोटो : hanging socide
विज्ञापन
फांसी लगाने से महिला की मौत
विज्ञापन

गुढ़ा/ललितपुर। थाना सौजना के अंतर्गत ग्राम छापछौल में महिला ने अनाज से भरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम छापछौल निवासी ममता उर्फ शांति (26) पत्नी श्रीराम बुनकर बीते रोज घर में ही थी और उसके सास-ससुर खेत पर गए थे। सुबह घर का कामकाज किया, लेकिन दोपहर में वह शौच जाने की बात कहकर बाहर निकली और उसने अपने पति से मोबाइल फोन मांगा। इसके बाद उसने अनाज रखने वाले कमरे में जाकर म्यांरी की बल्ली से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर वह घर में कहीं दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। अंदर जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रही थी। सूचना सौजना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार ममता सिलाई का काम करती थी। उसने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण अज्ञात है। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें