ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम सरखड़ी में एक महिला को गोबर लीपने के दौरान कूलर में आ रहा करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सरखड़ी निवासी रजनी सेन (28) शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अपने कमरे में गोबर लीपने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान उसका हाथ कूलर से छू गया और करंट लगने से महिला की चीख निकल गई और वह अचेत हो गई। यह देख परिजनों ने तत्काल लाइट बंद कर उसे उठाया और जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के जेठ सुनील कुमार ने बताया कि मृतका की शादी दस वर्ष पहले हुई थी और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।