फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हालत बिगड़ने से संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सिवनीखुर्द निवासी नंदकुमारी (18 वर्ष)पुत्री कल्यान सिंह राजपूत सोमवार को दोपहर में घर पर ही थी। खेत से लौटकर आए भाई को उसने खाना परोसा और तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ने से वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी। इस पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय उपचार को लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई प्रहलाद सिंह राजपूत ने बताया कि उसकी बहिन ने कोई गलत दवा खा ली थी, जिसकी वजह से उसे चक्कर आ गया। मृतका तीन बहिनों व एक भाई में सबसे छोटी थी और वह बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें