फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां, बेटे ने किया कैरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
bomb explosion - फोटो : bomb explosion
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रधानडाकघर के सामने वाली गली में विपक्षी के घर पहुंचकर चालीस लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कैरोसिन लेकर मां बेटे आत्मदाह का प्रयास करने लगे। तभी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी, जिस पर सीओ सिटी केशवनाथ, प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पीड़ित मां बेटे को कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना मड़ावरा अंतर्गत कस्बा निवासी कलावती पत्नी स्व.जगदीश साहू ने आरोप लगाते हुए
विज्ञापन

बताया कि उसके पति ने एक मकान नौ मार्च 2016 को 56 लाख रुपए में विक्रय किया था। इसके बाद शहर के एक मोहल्ला में रहने वाले रिश्तेदार 18 मार्च 2016 को उसके घर आए और उसके पति से मोहल्ले में मार्केट बनवाने के नाम पर छह लाख रुपए, एक दूसरे रिश्तेदार को दस लाख रुपए एवं तीसरे को चालीस लाख रुपए कुछ लोगों के सामने ले लिए। इसके बदले उन्होंने 20 अगस्त 2018 और एक अक्टूबर 2018 को बीस-बीस लाख रुपए के चेक देकर उसके पति से कहा कि वह जब भी कहेंगे अपना चेक वापिस करके पैसा दे देंगे। इसके बाद जब रुपया मांगा तो हीला हवाली कर दी। 25 दिसंबर 2018 को उसके पति की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। बाद में पति के सामान में वह चेक मिल गए। जब उसने उपरोक्त लोगों ने पैसे मांगे तो दो लोगों ने छह लाख व दस लाख रुपए वापस कर दिए। जबकि, तीसरे व्यक्ति ने पैसे मांगने पर उन्हें 25 सितंबर 2020 को चंदेरा वाली दुकान पर चेक लेकर आने और वहीं हिसाब किताब करने को कहा। जब वह गवाहों के साथ वहां पहुंची तो उक्त रिश्तेदार चार व्यक्ति एवं एक महिला व चार अन्य लोग वहां मिले और उन्होंने कहा कि चेक उन्हें दे दो, जिस पर उसने पहले पैसे दिखाने कहा तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर अन्य फैक्टरी के लोग आ गए और उसके पुत्र व उसके साथ गए लोगों ने किसी प्रकार उसे बचाय, जबकि उसका चालीस लाख रुपया अभी तक नहीं मिला है और मांगने पर वह धमकी दे रहे हैं। पीड़ित मां अपने पुत्र के साथ सोमवार को डाकघर के सामने स्थित गली में विपक्षी के घर के सामने कैरोसिन लेकर आत्मदाह करने पहुंच गई। हाथ में कैरोसिन की कुप्पी देखकर लोग सकते में आ गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां सीओ व कोतवाल ने पूरी स्थिति जानी और पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।हालांकि, अभी तक कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
----------
विपक्षियों ने लगाया कैरोसिन लेकर परिवार को जलाने की धमकी देने का आरोप
शहर के मोहल्ला सुभाषपुरा डाकघर के सामने वाली गली निवासी प्रकाश चंद्र साहू पुत्र स्व.प्यारेलाल साहू ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी ऑनलाइन तहरीर में बताया कि सोमवार को दोपहर 12.20 बजे त दीपक साहू पुत्र स्व.जगदीश साहू एवं कलावती पत्नी स्व.जगदीश साहू निवासी मड़ावरा व उनके साथ चार-पांच अज्ञात व्यक्ति चार पहिया वाहन गाड़ी से आए और उनके घर में जबरन घुस आए और दीपक अपने हाथ में प्लास्टिक की कुप्पी पेट्रोल से भरी हुई लिए था और गाली गलौज करते हुए उक्त सभी लोग बोले कि आज उनका घर व सभी परिवार को जलाकर खाक कर देंगे। जब लोगों ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों को पकड़ा और पुलिस के सामने ही जलाकर मारने की धमकी दे रहे थे। उक्त मामले में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें