फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मायके में महिला ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मायके मेें महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पाली अंतर्गत ग्राम बंगरिया निवासी रेखा (30) पत्नी मूलचंद ने शनिवार की रात को अपने मायके ग्राम करमई में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता श्याम ने बताया कि रेखा की शादी करीब 9 वर्ष पूर्व हुई थी। रेखा का पति ट्रक चालक है। करीब एक सप्ताह पूर्व रेखा अपने चारों बच्चों के साथ मायके ग्राम करमई आई थी। शनिवार को रेखा घर पर थी। इसी दौरान रात को उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसे उल्टियां होने लगीं। मायके वाले उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान रेखा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता का कहना है कि फोन पर किसी युवक से बात करने पर टोक दिया था, जिसके बाद उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतका के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें