फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिला सफाईकर्मी ने विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अटल आवासीय विद्यालय में आउटसोर्सिंग पर तैनात महिला सफाईकर्मी ने यहां के प्रशासनिक अधिकारी पर प्रताड़ित करने, ड्यूटी खत्म होने के बाद कमरे में अकेले बुलाने जैसे आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। यहां का प्रशासनिक अधिकारी उसे बार-बार प्रताड़ित करता है। सफाई के बहाने अपने ऑफिस में बुलाकर उसे छूने की कोशिश करता है। जब वह इसका विरोध करती है तो उसे ड्यूटी से निकाल देने की धमकी देता है। उपस्थिति के बाद भी अनुपस्थित लगा देता है। 21 फरवरी की शाम 3.30 बजे गार्ड से फोन लगवाकर उसे रुकवाया गया और शाम 5 बजे के बाद घर जाने की बात कही थी। इसकी शिकायत उसने जन सुनवाई पोर्टल पर की थी। 8 मार्च की सुबह करीब 9.40 बजे वह विद्यालय गई और उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने लगी तो क्लर्क ने मना करते हुए प्रशासनिक अधिकारी से माफी मांगने और राजीनामा करने की बात कही। दोपहर में जब वह विद्यालय से निकली तो गेट पर गार्ड व उसके साथियों ने रोक लिया और राजीनामा न करने पर गाली-गलौज कर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें