फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जंगलों में सुरक्षित किए जाएंगे भेड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जंगलों में भेड़ियों की संख्या स्थिर है। जहां के देश के कई हिस्सों में भेड़िये कम हो रहे हैं, वहीं जनपद के लिए राहत की खबर है। हाल में वन विभाग की गणना में यह तथ्य उजागर हुआ है। जंगलों में 168 भेड़िये पाए गए हैं। अब इन्हें संरक्षित करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर वन विभाग ने शासन को भेजी है।
विज्ञापन

जंगलों में तरह-तरह के वन्य जीव हैं। इन जंगलों में बाघ, चीतल, हिरन, तेंदुआ, भालू, भेड़िया, लकड़बग्घा, बारहसिंघा सहित अन्य जंगली जानवर हैं। हाल में देश में भेड़ियों का सर्वे कराया गया था, जिसमें तीन हजार के आसपास भेड़िया होने का अनुमान लगाया गया था। इसी के तहत जिले में भी भेड़ियों की गणना कराई गई। करीब 168 भेड़िया होने का अनुमान लगाया गया। इसकी रिपोर्ट वन विभाग ने शासन को भेज दी है। अधिकारियों के अनुसार दस वर्ष पूर्व भी सर्वे हुआ था। तब भी इतनी ही संख्या का आकलन किया गया था।

यह कार्य कराने का है प्रस्ताव : जंगलों में मेस वायर फेंसिंग का कार्य, चार वाच टॉवर, 20 वाटर होल्स, एक चौकी का निर्माण, दो चेकडैम व एक बंदी निर्माण प्रमुखता से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगलों में जानवरों की स्थिति
जनवर - संख्या
तेंदुआ - 11
चिंकारा- 125
हिरन - 107
चौसिंघा - 71
वनरोज - 1347
सांभर - 53
चीतल - 270
बारहसिंघा - 55
जंगली सुअर - 627
लकड़बग्घा - 343
लोमड़ी - 985
सियार - 1354
माेर - 872
वन गाय - 1059
जंगली बिल्ली - 704
सेही - 440
बिज्जू - 1032
गोह - 1041

भेड़ियों की संख्या काफी समय से स्थिर है। इनके संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है।
गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें