फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट न आने से नहीं हो सके बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट न आने से नहीं हो सके बैनामा
विज्ञापन

तालबेहट। बीएसएनएन की संचार सेवाएं शुक्रवार को ठप रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। तहसील में इंटरनेट सेवा ठप रहने से रजिस्ट्री, बैनामा, नकल खतौनी की निकासी आदि का काम ठप रहा। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
आए दिन जनता को परेशान करने वाला बीएसएनएल एक बार फिर मुसीबत दे गया। एक सप्ताह से गड़बड़ सेवाएं दे रहे बीएसएनएन ने शुक्रवार को जनता के लिए सुबह से ही रुलाना शुरू कर दिया था। पूरे दिन नेट कनेक्टिविटी नहीं आने से तहसील में होने ऑनलाइन होने वाला काम पूरी तरह से ठप रहा। इसके चलते न तो कोई बैनामा हो सका और न ही नकल खतौनी निकल सकी। इसके अलावा डाटा फीडिंग, मूल निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र के लिए कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही ग्रामीण अंचलों से लोग जमीन का बैनामा कराने के लिए तहसील आ गए थे। बैनामा लिखवाने के बाद जब उसे पंजीकृत कराने के लिए उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे तो वहा इंटरनेट नहीं आने से उनके बैनामे नहीं हो सके। इससे उन्हें मायूस होना पड़ा। बैनामा कराने वाले कुछ लोगों ने बताया कि कुछ लोग बाहरी जिलों से आए है। उनका रात की ट्रेन में रिजर्वेशन था, लेकिन बैनामा नहीं होने से उन्हें एक दिन और इंतजार करना पड़ा। इससे उनको आर्थिक रूप से नुकसान उठाने के अलावा यात्रा में परेेशानी झेलनी पड़ेगी। आरके महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को इंटरनेट ने परेशान किया, जिससे केवल नौ नकल खतौनी ही निकल सकीं। जिसके कारण किसानों को भारी असुविधा उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें