तालबेहट। धोखाधड़ी करके एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर जालसाज ने चार बार में 80 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस को दी अपनी तहरीर में ग्राम सभा खांदी सिविल लाइन निवासी हरकिशन पुत्र रामदास ने बताया कि 15 जुलाई को वह एटीएम से पैसे निकालने गया था। दो-तीन बार उसने प्रयास किया लेकिन पैसे नहीं निकले। इस पर वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि वह पैसा निकाल देगा। उसने डेबिट कार्ड ले लिया और कोशिश की लेकिन पैसा नहीं निकले। बाद में उसके फोन पर संदेश आया कि तीन बार में 40 हजार रुपये और एक घंटे बाद फिर 40 हजार रुपये निकल गए हैं। तब वह बैंक आए और डेबिट कार्ड बंद कराया। बताया कि युवक ने डेबिट कार्ड बदल दिया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।