फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवसाइट खुलते ही भर्ती की कार्रवाई आगे बढ़ी

Mon, 01 Jun 2015 12:08 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त अनुदेशकों के पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने भर्ती पर लगी रोक हटा ली है। इस सूचना से अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन


जिले के 492 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में करीब 750 अनुदेशकों के पद स्वीकृत हैं। इन पदों को शारीरिक एवं खेल शिक्षा, गृह शिल्प, उद्यान, कला आदि वर्गो में विभाजित किया गया है। इनमें शारीरिक एवं खेल शिक्षा, उद्यान, गृह शिल्प आदि वर्ग के पद लंबे समय से रिक्त बने हुए थे। बीते माहों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई थी, जिसमें 153 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई थी। इसी दौरान शासन ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी, जिससे अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई थी। गत दिवस अधूरी पड़ी भर्ती को पूर्ण करने के लिए हरी झंडी दे दी गई। विभागीय कर्मियों ने वेबसाइट खुलते ही कार्रवाई को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। अगले सप्ताह तक प्रक्रिया के पूर्ण होने की संभावना है। इस सूचना से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है।


नहीं हो सकी जांच पूर्ण
पिछले दिनों अभ्यर्थियों ने विभिन्न बोर्डों की अंकतालिका पर अंगुलियां उठाई थी, जिस पर जांच बैठा दी गई थी। इस जांच में करीब आधा सैकड़ा अभ्यर्थियों की अंक तालिकाओं का सत्यापन होना है, लेकिन अभी तक जांच पूर्ण नहीं हो सकी है। आने वाले दिनों में मामला फिर गरमा सकता है।
विज्ञापन


अन्य राज्यों की अंक तालिकाएं सबसे ज्यादा
अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया में अन्य राज्यों की अंक तालिकाएं सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुई हैं। इस बात को लेकर स्थानीय शारीरिक एवं खेल शिक्षा के अभ्यर्थियों में रोष है। उनका तर्क है कि प्रदेश के संस्थानों में कम अंक मिलते हैं, जबकि अन्य राज्यों में अंक ज्यादा मिलते हैं, जिसमें वह पिछड़ जाते हैं। इन्हीं आधारों पर जांच बैठाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें