फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदला गियर, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक

विज्ञापन
मोहल्लें में अलाव जलाकर बैठे युवक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल रहा। सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इससे ठंड बढ़ गई है, सुबह काफी कोहरा भी रहा। लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। कई लोगों ने अलाव जलाकर ठंड बचाई तो कुछ लोग चाय की चुस्की लेकर ठंड का आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरुआत होते ही ठंड का अहसास होने लगता है लेकिन पिछले कई दिनों से कड़क धूप निकल रही थी। वहीं, किसान भी ठंड कम पड़ने से परेशान थे। फसलों में कीट लगने की भी शिकायत आ रही थी। शुक्रवार की सुबह मौसम में एकाएक बदलाव हो गया। अल सुबह से समूचा शहर कोहरे में ढका नजर आया। सुबह सात-आठ बजे सड़क पर कोहरे के कारण दूर का स्पष्ट नहीं दिख रहा था। ऐसे में चालकों ने अपने वाहनों की हेडलाइट जलाए पड़ी। वहीं, रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी होती रही। तमाम लोग ठंड का मजा लेने के लिए घरों से बाहर निकले और उन्होंने दुकानों पर बैठकर चाय की चुस्की ली। कई लोग ऐसे भी रहे, जिन्होंने ठंड की वजह से दिनचर्या लेट शुरू की। वहीं, कई स्थानों पर लोग अलाव तापते दिखे। हालांकि, नगर पालिका परिषद ने अभी अलाव जलाने की शुरुआत नहीं की है लेकिन जिलाधिकारी ने रैन बसेरा संचालित करा दिए हैं।
--------
सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, दिनभर छाई रही बदरी
दिन भर बदरी छाई रहने से सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो सके। दिन भर का यही हाल बना रहा। लोगों ने ठंड से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट पहने। उधर, ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। ठंड कम पड़ने से रजाई, कंबल, स्वेटर, जैकेट का बाजार चल नहीं पा रहा था। मौसम में आए बदलाव से दुकानदारों को बिक्री बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें