फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सम्मानित किए गए जागरुकता प्रतियोगिता के विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या कम करने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। इसके तहत, एक जनवरी से 31 जनवरी तक अभियान चला। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जन जागरुकता से संबंधित कार्यक्रम (भाषण, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, रील एव जिंगल/कविता) आयोजित किए गए। साथ ही जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने यातायात जागरुकता प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र वितरित किए।
दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन अधिक जरूरी है। सावधानी के साथ वाहनों का संचालन करें। यह बात पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने परिवहन कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में कही। उन्होंने घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाकर राहवीर बनने की अपील की।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि गोल्डन ऑवर में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर शासन की ओर से 25 हजार रुपये के पुरस्कार की धनराशि बैंक में जमा कराई जाएगी। इस दौरान, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक कालूराम, नोडल अधिकारी रोड सेप्टी क्लब ओपी चौधरी, यातायात प्रभारी आलोक तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन डाॅ. रीतेश खरे ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें