फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शराब की दुकानें खुलने पर लगी शौकीनों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना काल के दौरान प्रदेश सरकार के निर्देश पर लॉकडाउन में मंगलवार से शराब की दुकानें फिर से खोल दी गईं। दुकानें खुलते ही शराब के शौकीनों की कतारें लग गईं। सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का खुला उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन की अवधि दो बार बढ़ा दी है। आगामी 17 मई की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इसके तहत जरूरी सेवाओं से संबंधित दूध, फल, सब्जी मेडिकल स्टोर की दुकानें ही खोलने के आदेश दिए गए थे। बाकी दुकानें व परिवहन बंद रखने के आदेश थे। लेकिन, अभी लॉकडाउन खत्म होने में पांच दिन बाकी हैं और शासन के निर्देश पर शराब की दुकानें खोलने का आदेश दे दिया गया, इस पर मंगलवार से जिले में शराब की दुकानें खोल दी गईं हैं। लॉकडाउन में शराब की दुकानें खुलने पर अधिकांश दुकानों पर शौकीनों की भीड़ लग गई। शराब खरीदने के लिए लंबी कतारें दिन भर लगी रहीं। यहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन देखने को मिला और न मास्क का उपयोग। कई जगह तो शराब की बोतलें पहले लेने के चक्कर में लोग एक- दूसरे से आगे निकलने की होड़ में काउंटरों पर गिरते उठते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें