संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर कार्य कर रहे 13 संगठनों के साथ मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह बात बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने पत्रकारों से कही। वह बुंदेली स्वाभिमान यात्रा के दौरान जनपद में आए थे। उन्होंने कहा कि सभी संगठनों को साथ मिलाने के लिए उन्होंने चित्रकूट से यात्रा का प्रारंभ विगत 23 अगस्त को किया था। 29 अगस्त को बुंदेलखंड राज्य की मांग के पुरोधा स्वर्गीय शंकर लाल मल्होत्रा के आवास पर समापन करेंगे। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर से तुवन ग्राउंड से पैदल यात्रा प्रारंभ होगी। वार्ता के दौरान डॉ आश्रय सिंह, आदेश जैन, हरिमोहन विश्वकर्मा, हरीश कपूर टीटू आदि मौजूद रहे।
बांसी में हुआ स्वागत
बांसी। एमकेजी पब्लिक स्कूल में बैठक कर राजा बुंदेला ने अभियान को गति दी। इस अवसर पर महेश सेठ, शैलेंद्र झाऔ, हरिमोहन गोस्वामी, प्रमोद नायक आदि ने उनका स्वागत किया।