फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेड़ न कटने से लटकीं पाइप पेयजल येाजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वन निगम के पेड़ कटान न करने के कारण पाइप पेयजल योजनाओं के लिए बिजली की लाइन बिछाने में बाधा उत्पन्न हो रही है। जल निगम ने वन विभाग को पत्राचार किया, साथ ही वन विभाग ने लाट तैयार कर वन निगम को भेज दिया है। इसके बाद भी पेड़ नहीं काटे जा रहे हैं।
वन विभाग की एनओसी न मिलने के कारण कई गांवों में हर घर जल योजना के तहत पानी नहीं पहुंच रहा है। दूसरी ओर सड़क किनारे के कुछ पेड़ काटने के लिए वन विभाग को जल निगम ने पत्र लिखा था। इसके बाद 131 पेड़ों का लाट वन विभाग ने वन निगम को भेज दिया। लेकिन, वन निगम इन पेड़ों को काटने में रुचि नहीं दिखा रहा है। इससे मसौरा, जाखलौन व कड़ेसरा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई जगहों पर वन विभाग की अनुमति न मिलने से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग के हर घर जल योजना में बाधा उत्पन्न कर रहे पेड़ों की सूचना बना दी गई है। इसके बाद वन विभाग ने वन निगम को लाट तैयार कर दिया है। लेकिन अभी तक वन निगम ने पेड़ नहीं काटे हैं। एक बार फिर वन विभाग को पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें