फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुधारी जाएगी जीजीआईसी की हालत’

Wed, 07 Sep 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज की जर्जर हालत का जायजा लेते हुए डीएम ने इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने राजकीय बालिका इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया गया। डीएम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर में भूतल पर स्थित कक्षा 10 के कक्षों का निरीक्षण किया, जिसमें से 06 कमरों की हालत जर्जर पायी गई। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद प्रधानाचार्या पूनम मलिक द्वारा बताया गया कि छतों से पानी टपकने के साथ ही कमरों की फर्श भी खराब हो गई हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को दो कमरे बंद मिले। इस बारे में पूछताछ की गई तो प्रधानाचार्या द्वारा बताया गया कि छत की हालत ठीक न होने के कारण इन कमरों को बंद रखा गया है तथा इनमें कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। डीएम ने सभी कक्षों का निरीक्षण करने के बाद बताया कि 06 कक्षाओं के छतों की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही इन कक्षाओं के फर्श भी ठीक कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन 2 कक्षों में छतों के खराब होने के कारण कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है, उनकी छतों को नये सिरे से निर्माण कराया जाएगा।

डीएम को निरीक्षण के समय कमरों में विद्युत सप्लाई के तार खराब और लटकते हुए मिले, जिस पर उन्होंने सभी 08 कक्षों में नए सिरे से विद्युत वायरिंग कराने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी कहा कि कमरों की दीवारों पर पुट्टी तथा पेंट का कार्य कराया जाएगा। प्रधानाचार्या पूनम मलिक द्वारा कमरों के दरवाजों के जर्जर होने की समस्या भी जिलाधिकारी के समाने रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने लकड़ी के दरवाजों के स्थान पर लोहे के दरवाजे लगवाने की बात कही। इसके बाद जिलाधिकारी ने कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्राओं से बात कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता को भी जांचा। कक्षा 10 बी में निरीक्षण के समय अध्यापिका गायत्री रैकवार तथा क्लास टीचर रानी बानो उपस्थित मिलीं।
विज्ञापन


गायत्री रैकवार छात्राओं को पढ़ा रहीं थी। जिलाधिकारी द्वारा कक्षा 10 एफ का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय विज्ञान विषय के अध्यापक केके सोनी छात्राओं को पढ़ाते हुए मिले। उन्होंने छात्राओं से उनको पढ़ाए जा रहे विषय के बारे में जानकारी प्राप्त की तो छात्राओं द्वारा बताया गया कि उन्हें अवतल और उत्तल लेंस के बारे में पढ़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने 10 एफ की छात्रा गीता कुशवाहा से उत्तल लेंस के बारे में सवाल किये तो छात्रा ने सवालों का सही जवाब दिया।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद भूतल पर स्थित जर्जर हो चुके कमरों की दशा बदलेगी और छात्राएं एक स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी, साथ ही छात्राओं को 02 नये कक्ष भी अध्ययन के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, जो अभी तक बंद चल रहे हैं। निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक राम प्रसाद वर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम मलिक, जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे सहित कॉलेज का अन्य स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें