फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो 24 घंटे मिलेगी बिजली

Wed, 02 Nov 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
power, electricity - फोटो : demo
विज्ञापन
जल्द ही जनपद को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की योजना है। इसके लिए विद्युत विभाग हर दस किलोमीटर के बीच 20 ट्रांसमिशन विद्युत सब स्टेशन बनाएगा। विभाग ने विजन डॉक्यूमेंट के तहत यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। योजना को मंजूरी मिलते ही जनपद ऊर्जा का हब बन जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने हर घर तक लोगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मुहैया कराने की योजना तैयार की गई है। वर्तमान में रोंड़ा और महरौनी में 132 केवी के दो ट्रांसमिशन विद्युत सब स्टेशनों और 33 केवीए के 12 विद्युत सब स्टेशनों के माध्यम से शहर समेत पूरे जनपद को बिजली आपूर्ति देकर रोशन किया जा रहा है। जबकि वर्तमान में जखौरा, बानपुर, जाखलौन, नेहरू नगर, पूराकलां और बंगरिया मे निर्माणाधीन हैं। लेकिन हर घर तक निर्बाध बिजली नहीं पहुंच पा रही है। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे बिजली के उपयोग से कनेक्शनों के लिए मारामारी मची हुई है। ऐसे में विभाग ठीक से आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इस लिए विभाग द्वारा दस वर्ष का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। जिसमें पूरे जनपद में विभाग द्वारा शासन को हर दस से पंद्रह किलोमीटर की दूरी पर उस क्षेत्र के आबादी के हिसाब से 33 केवीए के बीस विद्युत सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं, विभाग द्वारा जनपद के कस्बा तालबेहट, बिरधा और बालाबेहट में 132 केवी ट्रांसमिशन विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव भी शासन को मंजूरी के लिए भेजा है। शासन स्तर से बिजली विभाग के इस योजना को यदि मंजूरी मिल जाती है, तो जनपद में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध होने के साथ ही शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाईयां भी स्थापित हो सकेंगी, जो जनपदवासियों के लिए वरदान साबित होगा।

जनपद में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग द्वारा दस साल का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है, जिसमें आबादी के हिसाब से ग्रामीण क्षेत्रों में हर दस से पंद्रह किलोमीटर क्षेत्र में 33 केवीए के 20 विद्यत सब स्टेशन और 132 केवीए के तीन ट्रांसमिशन विद्युत सब स्टेशनों के बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें