फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाबेहट में रिछा की पहाड़ी पर हुआ वारहसिंगा (सांमर) का शिकार, तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
beat.jpeg - फोटो : beat.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बालाबेहट के अंतर्गत ग्राम महोली में रिछा की पहाड़ी पर बारहसिंगा का शिकार करते तीन आरोपियों के खिलाफ वन रक्षक की तहरीर पर बालाबेहट पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वन कर्मियों के पहुंचने पर आरोपी बारहसिंगा का कटा सिर छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम गौना के वन रक्षक रामबाबू ने थाना बालाबेहट पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार जनवरी को शाम पांच बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम महोली के पास रिछा की पहाड़ी के पास खेतों में बनी झोपड़ी में ग्राम महोली निवासी कड़ोरीलाल (45) पुत्र गुलाब, घासीराम (42) पुत्र गुलाब एवं चुन्चा (25) पुत्र कड़ोरी सहरिया बारहसिंगा पकड़कर लाए हैं। उन लोगों ने पठराई के जंगल में शिकार किया था और झोपड़ी में उसे काट रहे हैं। सूचना मिलने पर तत्काल वह अपने साथी वन रक्षक वेदप्रकाश निरंजन एवं दुर्जनपाल माली को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे तो देखा कि वह तीनों व्यक्ति कुल्हाड़ी से मांस के टुकड़े काट रहे थे। उन्हें नजदीक आता देख वह तीनों मौके से जंगल की ओर भाग गए। उन्होंने उनका पीछा करके पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें नहीं पकड़ सके। इसके बाद वह वापस लौटकर उसी स्थान पर आए और देखा कि कड़ोरीलाल की झोपड़ी में बारहसिंगा (सांमर) का सिर कटा पड़ा था, 30 किलो मांस, शिकार करने वाले तीन जाल, एक कुल्हाड़ी खून से सनी हुई मौके से बरामद हुई। थाना बालाबेहट थानाध्यक्ष कृष्ण पाल सरोज ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 50 एवं 51 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें