फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की हत्या, पति ने पेट दर्द का बहाना बना जंगल ले जाकर घोंटा था गला

Sat, 04 Apr 2026 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नौ वर्ष पूर्व उसकी शादी आरती से हुई थी। करीब दो वर्ष पहले दोनों इंदौर में ईंट-भट्ठे पर काम करने गए थे, जहां पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। 
विज्ञापन
मृतका आरती की फाइल फोटो व जंगल में अधजले शव के पास जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के प्रेम प्रसंग के शक में पति ने सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी। पेट दर्द का बहाना बनाकर पत्नी को घर से बाहर ले गया और जंगल में गला घोंटकर मार डाला। बाद में सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। मड़ावरा थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सौंरई-उल्दनाकलां के बीच जंगल में दो अप्रैल की सुबह थाना मदनपुर के ग्राम सोल्दा निवासी आरती सहरिया का अधजला शव मिला था। जांच में पुलिस ने उसके पति रामगोपाल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन



पूछताछ में बताई वजह
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नौ वर्ष पूर्व उसकी शादी आरती से हुई थी। करीब दो वर्ष पहले दोनों इंदौर में ईंट-भट्ठे पर काम करने गए थे, जहां पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। कई बार समझाने के बावजूद वह बातचीत बंद नहीं कर रही थी, जिससे दोनों के बीच विवाद रहता था। एक अप्रैल की शाम आरोपी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर पत्नी को डॉक्टर के पास चलने को कहा और बाइक से ग्राम सौंरई ले गया। रात में लौटते समय जंगल में बाइक रोककर पहले पत्नी को जमीन पर पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।


इंदौरा भागने की फिराक में था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पकड़े जाने के डर से जंगल में लकड़ियां इकट्ठा कर शव को जला दिया और वहीं बैठकर शराब पी। इसके बाद वह घर लौट गया और घटना को छिपाने के लिए पत्नी के प्रेमी पर आरोप लगाते हुए थाने में गुमराह करने की कोशिश की। घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतल और डिस्पोजेबल गिलास भी मिले थे। आरोपी इंदौर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन



चप्पल से हुई पहचान
जंगल में महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। अधजले शव की पहचान करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन घटनास्थल के पास मिली चप्पल से शिनाख्त में मदद मिली।
विज्ञापन



पैनल से कराया पोस्टमार्टम
शुक्रवार को आरती के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकीय पैनल द्वारा कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में शव जला हुआ पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें