फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मथुरा-वृंदावन से लौटते समय हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी डिवाइडर से टकराई, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक महिला झांसी रेफर, घने कोहरे के चलते ग्राम रोंडा के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मथुरा-वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टैक्सी हाईवे पर घने कोहरे के चलते सोमवार की सुबह ग्राम विघा महर्रा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे टैक्सी में सवार चार महिलाओं सहित पांच सवारियां घायल हो गईं। एक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया।
थाना जखौरा के बांसी क्षेत्र अंतर्गत सोंरई निवासी नौनी (35), जयंती (34), रामप्यारी (46), रामा (48), भागवती (40), जगदीश (40), प्रभा देवी (45), निर्मला (40), लीला (38) और बड़ी बहू (46) धार्मिक स्थल मथुरा-वृंदावन गए थे। सोमवार की सुबह सभी लोग करीब 4:30 बजे सचखंड एक्सप्रेस से ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां से टैक्सी में सवार होकर गांव के लिए रवाना हुए। अभी उनकी टैक्सी झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम विघा-महर्रा के पास पहुंची थी कि घने कोहरे के चलते टैक्सी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पुल की दीवार से टकरा गई। जिससे उनमें चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल हुए जगदीश, प्रभा देवी, लीला, बड़ी बहू, निर्मला को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां घायल निर्मला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। हादसे का कारण सुबह के समय हाईवे पर घने कोहरे को बताया। वहीं, हादसे के बाद टैक्सी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया गया। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें