संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मूंगफली की खुदाई करते समय युवक की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजन ने हार्ट अटैक के चलते मौत होना बताया है।
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम अजनौरा निवासी अखिलेश कुशवाहा (35) मंगलवार शाम खेत पर मूंगफली की खुदाई कर रहा था। साथ में अन्य परिजन भी थे। इसी दौरान अखिलेश के सीने में दर्द होने लगा। परिजन आनन फानन उसे महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके दो पुत्र हैं। वह डेढ़ एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था।