फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्राचार्य की कुर्सी पर बैठते ही सरोज ने डीएलएड के छात्र का कराया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। बांसी स्थित सुदर्शन डिग्री कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सरोज कुशवाहा को एक दिन का प्राचार्य नियुक्त किया गया। उन्होंने प्राचार्य की कुर्सी पर बैठते ही डीएलएड में एक छात्र का प्रवेश कराया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सोनू श्रीवास्तव ने बैज पहनाकर उसका स्वागत किया। सरोज ने पुस्तकालय, कृषि विभाग, डीएलएड विभाग, बीएड विभाग, कंप्यूटर लैब आदि का निरीक्षण किया। शाम तीन बजे विभागाध्यक्षों एवं समस्त स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में पाठ्यक्रम पूरा कराएं जिससे परीक्षा में उन्हें परेशानी न हो। संस्थापक डॉ आरएन यादव ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें