फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो: सड़क क्रॉस करते समय कार ने मारी युवक को टक्कर, 20 फीट दूर जाकर गिरा

Fri, 18 Apr 2025 08:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

कार की जोरदार टक्कर से युवक के सिर व हाथ में चोट आई और वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
कार की टक्कर से 20 फीट दूर जाकर गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सड़क क्रॉस कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर करीब बीस फीट दूर जा गिरा और उसके हाथ व सिर में चोट आई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। टक्कर की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस कार की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन




थाना बार अंतर्गत ग्राम पुरा-पाचौनी निवासी संतोष रैकवार (35) पुत्र शिवलाल रैकवार शुक्रवार की दोपहर अपनी बहन के घर ग्राम कचनौंदा से बस में सवार होकर लौट रहा था। बस पुरा-पाचौनी को जाने वाली सड़क के तिराहे के पास पहुंचकर रुकी। बस से संतोष रैकवार नीचे उतरा और तेजी से सड़क क्रॉस करने लगा। तभी ललितपुर की ओर से तेज रफ्तार भाग रही कार ने संतोष को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष आसमान की ओर उछलकर करीब बीस फीट दूर जा गिरा। जिससे उसके सिर व हाथ में चोट आई और वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया। कार की टक्कर से संतोष के उछलकर बीस फीट दूर गिरने की घटना वहां पास में स्थित एक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कचनौदा चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर टक्कर मारने वाली कार को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें