फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दलदल भरी राह से कब मिलेगी आजादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम सैपुरा से धौर्रा मार्ग पर अमउखेड़ा के पास स्थित पुल बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। पानी से इसकी मिट्टी कट रही है। इसी दलदल भरे रास्ते से लोग जाने को मजबूर हैं। किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हैं।
सैपुरा से धौर्रा होकर बालाबेहट मार्ग की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। इस मार्ग से ग्राम धौरा, बम्होरी पठार, कपासी, मादोन, मताखेड़ा, पिपरई, बिजोरी, भारौन, भड़यावारा समेत दर्जनों गांवों और मध्यप्रदेश के कई गांव के लोग आवाजाही करते हैं। इस मार्ग पर धौर्रा से सैपुरा के बीच अमउखेड़ा के पास लगभग पांच दशक पुराना पुल बना है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई झमाझम बारिश से पुल जर्जर हो गया है। एक ओर पुल के नीचे की मिट्टी कटने से क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में पुल से सफर करना सुरक्षित नहीं है। इस पुल के पास मोड़ है। इससे कई बाइक सवारों को पुल की स्थिति का अंदाजा तक नहीं हो पाता है और अनियंत्रित तक हो जाते हैं।
विज्ञापन

-
पुल पर पानी से हो गई थी बालिका की मौत
ग्राम भड़वारा निवासी एक 12 वर्षीय बालिका की 14 अगस्त की रात में हालत खराब हो गई। 15 अगस्त को सुबह परिजन अस्पताल ला रहे थे, लेकिन पुल पर पानी होने से एंबुलेंस नहीं निकल सकी। विलंब होने पर बालिका की धौर्रा अस्पताल में पहुंचने पर मौत हो गई थी। पुल नीचे होने से कई बार आवागमन ठप तक हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें