फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एंबुलेंस आने में देरी हुई तो पुलिस ने पीआरवी वाहन से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने पुलिसकर्मियों को दी शाबासी
विज्ञापन

थाना मड़ावरा क्षेत्र में देर रात टैक्सी पलटने से चार लोग हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत संचालित डायल-112 पीआरवी 2608 मंगलवार की देर रात नई तहसील से ग्राम बम्हौरी कलां की ओर जा रही थी। उसे सड़क पर चार लोग घायल अवस्था में पड़े मिले। ऐसे में एंबुलेंस आने में देरी होने पर पीआरवी ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल भेजा। इसे लेकर एसपी ने पुलिसकर्मियों को शाबासी दी।
बताया गया कि पीआरवी नई तहसील से ग्राम बम्हौरी कलां की ओर जा रही थी। अभी पीआरवी रास्ते में पहुंची थी कि इसमें तैनात पुलिस ने देखा कि एक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। उसमें दो बच्चे, एक महिला व एक व्यक्ति सड़क पर घायल पड़े हैं। जबकि टैक्सी में सवार अन्य लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे।
विज्ञापन

यह देखकर पीआरवी वाहन कर्मचारियों ने वाहन को रोककर हेल्पलाइन पर फोन किया। लेकिन एंबुलेंस आने में देरी होती देख पुलिसकर्मियों ने चारों घायलों को पीआरवी वाहन में ही बैठाकर कस्बा मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर इलाज करवाया।
विज्ञापन

यहां घायलों ने अपने नाम हल्काई (35), अंबिका (8), कामिनी (5) निवासी खैरपुरा व हनुमत सिंह (45) निवासी ग्राम भौंती थाना मदनपुर बताया। पीआरवी 2608 में तैनात पुलिस कर्मी पीआरवी कमांडर हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह कुशवाहा, कांस्टेबल सूरज सिंह, होमगार्ड चालक आशीष कुमार द्वारा घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाकर मदद करने पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने उन्हें शाबासी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें