ललितपुर। होली के चलते शुक्रवार और शनिवार को बसों का संचालन बंद रहा, इससे सवारियों को परेशान होना पड़ा। वहीं, ट्रेनों में भीड़ के चलते जनरल और स्लीपर कोचों में मुश्किल से जगह मिली।
शुक्रवार और शनिवार को इक्का-दुक्का निजी बसों का ही संचालन हो सका। पांच रोडवेज बसें ही सवारियों के लिए सहारा बनीं। बसों का संचालन न होने पर अधिकांश लोग ऑटो से अपने घर तक पहुंचे। मुंबई, इटारसी, इंदौर और अहमदबाद से आकर झांसी, दिल्ली, लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ अधिक रही। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम, पंजाब मेल, साबरमती, कुशीनगर, पठानकोट व दक्षिण एक्सप्रेस में यात्रियों को परेशानी भरी यात्रा करनी पड़ी। वहीं, हीराकुंड, प्रयागराज, आसनसोल, दादर सेंट्रल एक्सप्रेस, कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़ कम रही, जिससे यात्रियों को राहत मिली। संवादप