फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पहिया तो किसी को लड़का-लड़की मिला चिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका उपचुनाव में सोमवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। सत्ताधारी दल भाजपा को कमल का फूल, सपा को साइकिल व निर्दलीय प्रत्याशियों को पहिया व लड़का-लड़की चुनाव चिह्न दिया गया। बैलेट पेपर पर नोटा सहित पांच प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न होंगे।
विज्ञापन

इस उपचुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें दो प्रत्याशी राजनीतिक दलों से होने के कारण उनका चुनाव चिह्न पूर्व से ही निर्धारित था। सपा प्रत्याशी नीलम चौबे को साइकिल व भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन को कमल का फूल आवंटित हुआ है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नाजरीन को पहिया एवं मीना राजा को लड़का-लड़की चुनाव चिह्न मिला है। पांचवां कॉलम नोटा का होगा।
रविवार तक सपा व भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे थे, क्याेंकि उनका चुनाव चिह्न निर्धारित था। अब निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में भी तेजी आएगी। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए खर्च सीमा नौ लाख रुपये निर्धारित की गई है। खर्च का ब्योरा उन्हें निर्वाचन आयोग को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें