फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फसल कटने के बाद गेहूं के डंठल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रयास कर आग पर पाया काबू, आगजनी से कोई नुकसान नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। फसल कटने के बाद खेत में खड़े गेहूं के डंठल में रविवार की दोपहर आग लग गई। अन्य खेतों में रखी फसल की ओर आग को बढ़ता देखकर गांव के लोग एकत्रित हुए और प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम निवाड़ी क्षेत्र में क्योलारी नहर के समीप रविवार को खाली पड़े खेतों में गेहूं के डंठल में अचानक आग लग गई। तेज हवा के साथ आग आगे बढ़ते हुए फैल रही थी। धुआं व आग की लपटें आसपास के खेतों में काटकर रखी गई गेहूं की फसल की ओर बढ़ रही थी। यह देख आसपास मौजूद किसान भागकर मौके पर पहुंचे। यहां सभी लोग एकजुट होकर आग बुझाने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक से डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कोतवाली महरौनी प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि खेतों में खड़े गेहूं के डंठल में आग लगी थी। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें