फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा गेहूं

Thu, 04 May 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
wheet purchese centre - फोटो : demo
विज्ञापन
क्रय केंद्र संचालकों की मनमानी से क्षेत्र के किसान परेशान हो रहे हैं। एफसीआई के क्रय केंद्रों पर बुकिंग के नाम पर गेहूं की खरीद बंद कर दी गई है, जिससे किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 जिला मुख्यालय की गल्ला मंडी में पांच क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें से एक भारतीय खाद्य निगम का क्रय केंद्र खुला हुआ है। यहां पंद्रह जून तक के नंबर लगने के नाम पर गेहूं की खरीद बंद कर दी गई है। जिससे क्षेत्र के किसान अपना गेहूं नहीं बेच पा रहे है। इस बारे में अमर उजाला की टीम ने ग्राम सुकाड़ी के तीन कृषकों से बात की तो रमेश सिंह ने बताया कि छह दिन पहले 100 बोरा गेहूं लेकर आया था जो अभी तक खरीदा नहीं जा सका है। इसी गांव के भरत सिंह का कहना है कि वह परसों करीब 70 कुंतल गेहूं लेकर आया है। वहीं, अरविंद सिंह भी इतना ही गेहूं लिए हैं। इन तीनों का गेहूं नंबर के अभाव तुल नहीं पा रहा है। तीनों कृषकों ने क्रय केंद्र पर डेरा डाल रखा है। उनका आरोप है कि नंबर लगाने में मनमानी हो रही है। कुछ तो सीधे क्रय केंद्र पर आकर गेहूं की तुलाई करा रहे हैं। वहीं कुछ गेहूं बेचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। अमरपुर गल्ला मंडी में पीसीएफ के क्रय केंद्र पर वारदाना के अभाव में गेहूं की तुलाई नहीं हो सकी है।
 
चौबीस मई को सौ क्विंटल गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर आए थे लेकिन उसके गेहूं की तुलाई नहीं हो सकी है। वह क्रय केंद्र प्रभारी के प्रति काफी नाखुश नजर आया। उसका कहना है कि केंद्र पर मनमानी इस कदर है कि कुछ होने वाला नहीं है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

हरी सिंह       
ग्राम गोगला      
   
तीस-पैतीस कुंतल गेहूं लेकर आया था। आज तुलाई कराने की बात कही है लेकिन अभी तक केंद्र प्रभारी ने कुछ जवाब नहीं दिया है।      
त्रिलोक सिंह      
ग्राम बीघा महावत      
......      
अनभिज्ञता जाहिर की      
अधिकतर क्रय केंद्रों पर कृषकों के नंबर लग रहे हैं। क्रेंद्र प्रभारी ने किन हालातों में नंबर लगाना बंद किए हैं, इसका पता लगाएंगे।      
संजय श्रीवास्तव      
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें