फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने फसलों को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
बार क्षेत्र में हवा के साथ हुई बारिश से गिरी गेंहू की फसल - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार की शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने रबी की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इनमें दलहनी, तिलहनी और गेहूं की फसल भी प्रभावित हो गई है। बार क्षेत्र में तेज हवाओं से गेहूं की फसल बिछ गई। मटर और चने की फसल को अधिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। खेत में कटी सरसों को भी नुकसान पहुंचा है। इसमें महरौनी बार, जाखलौन, नाराहट तालबेहट के कुछ क्षेत्रों और बानपुर में भी फसल प्रभावित हुई है। हालांकि बारिश गेहूं की पिछड़ी फसल के लिए लाभकारी बताई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दिनभर सूरज की लुका-छिपी जारी रही। शाम होते ही घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। पहले तहसील तालबेहट क्षेत्र में बारिश शुरू हुई, इसके बाद पूरे जिले में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे गेहूं की फसल के लिए नहर में पानी की मांग कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी आ गई। बारिश से यहां पर गेेहूं की फसल को फायदा हुआ है।
लेकिन तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से महरौनी और बार क्षेत्र में नुकसान हुआ है। यहां पर अधिकांश क्षेत्रों में मटर की फसल पक कर तैयार हो गई है। कई क्षेत्रों में कटाई का काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में मटर की फसल को अधिक प्रभावित हुईं हैं। मटर की पकी हुई फसल में पानी गिरने से फलियां फूल गईं और दाना भी भारी हो गया है। ऐसे में धूप निकलने के बाद फली सूखने पर दाना गिर जाएगा। वहीं चना की फसल को भी नुकसान हो गया है। बारिश के साथ तेज हवाओं से चना और गेहूं की फसल गिर गई है। वहीं खेत में कटी सरसों को भी नुकसान पहुंचा है। इसमें महरौनी बार, जाखलौन, नाराहट तालबेहट के कुछ क्षेत्रों और बानपुर में भी फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

------
महरौनी क्षेत्र के कुछ गांवों में ओले भी गिरे
शाम को तेज-हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही महरौनी क्षेत्र के कुछ गांव में कुछ मिनटों को लिए ओले भी गिरे। हालांकि ओले हल्के होने से फसलों को ओलों से किसी फसल को नुकसान नहीं पहुंचा है। बारिश से ही नुकसान पहुंचा है।
------
मंगलवार की शाम को हुई हल्की बारिश से मटर, चना व गेंहू की फसल में नुकसान होने की जानकारी हुई है। जिसकी जानकारी कर्मियों के माध्यम से कराई जा रही है। इसके पश्चात स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें