फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद: पीसीएफ के क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई चौवन

विज्ञापन
wheat 1jpeg.jpeg - फोटो : wheat 1jpeg.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में किसानों को सहूलियत देने के उद्देश्य से पीसीएफ के क्रय केंद्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। इसमें चौदह केंद्र बढ़ाए जाने से पीसीएफ की कुल केंद्रों की संख्या 54 हो गई है। इससे गेहूं खरीद गति पकड़ने लगी है।
विज्ञापन

सरकार ने 1925 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया है, इसका किसानों को लाभ दिलाने के मकसद से जिले में क्रय केंद्रों की स्थापना की है। इनमें पीसीएफ ने पहले 40 केंद्र खोले। इसके पश्चात 10 और केंद्रों की स्वीकृति ली गई। इस तरह पीसीएफ के क्रय केंद्रों की संख्या 54 हो गई है। इसके अलावा एफसीआई के 02,विपणन के 06 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इस बार गेहूं खरीद में गड़बड़ी पर अंकुश लगाने के लिए आनलाइन पंजीयन, सत्यापन व टोकन की व्यवस्था की गई है। हालांकि, नई व्यवस्था में किसानों की परेशानी बढ़ी है। इसके बाद भी तमाम किसान अपनी उपज लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंचे हैं। अभी तक क्रय केंद्रों पर 12.800 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
-----
संक्रमण ने छीना किसानों से विकल्प
कोरोना संक्रमण ने किसानों से मौजूदा समय में गल्ला मंडी का विकल्प छीन लिया है। वर्तमान में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए गल्ला मंडी हनुमान जयंती तक बंद रखी गई है। ऐसे में किसानों को उपज बेचने के लिए क्रय केंद्र के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचा। इसका अनुचित फायदा बिचौलिये उठाने में कामयाब हो रहे हैं। वह किसानों से 1500 से लेकर 1800 रुपये में गेहूं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पीसीएफ के क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ने से किसानों को अपनी उपज लेकर दूर नहीं जाना पड़ेगा।
राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें