फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाना न तराजू, गेहूं खरीद को एक दिन शेष

Fri, 31 Mar 2017 01:10 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : demo pic
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर अभी गेहूं खरीद का काम प्रारंभ नहीं हुआ। कई केंद्रों पर तो बारदाना तक नहीं पहुंचा। यह सच्चाई गुरुवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजय द्विवेदी द्वारा करवाए गए निरीक्षण में उजागर हुई। कई केंद्र तो निरीक्षण के समय बंद मिलें।
विज्ञापन



तहसील क्षेत्र में इस बार 10 क्रय केेंद्र बनाए गए हैं। इसमें एसएफएस के दो केंद्र पारौन और बांसी तथा साधन सहकारी समिति के आठ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जखौरा, तालबेहट खास, पूराकलां, चुनगी, बिजरौठा, बनगुवाकलां, सुनौरा, सेरवासकलां  बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुछ ही दिन में किसानों की गेहूं की खरीद का काम प्रारंभ होने वाला है। इसके लिए केंद्रों पर की गई तैयारियों की सत्यता जानने के लिए गुरुवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजय द्विवेदी ने कई केंद्रों का निरीक्षण कराया।


नायब तहसीलदार बार सुरेश चंद्र ने जब सुनौरा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया तो वह बंद मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि केेंद्र पर गांव के एक दबंग ने कब्जा कर लिया है। वही बनगुवाकलां का केंद्र भी बंद मिला। वहीं, प्रभारी राजस्व निरीक्षक रामकुमार वर्मा ने धनगौल और पारौन क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। धनगौल पर सचिव मौजूद नहीं मिला। केंद्र पर तराजू, बैनर, त्रिपाल एवं विद्युत की कोई व्यवस्था नहीं मिली। इसके अलावा पारौन केंद्र पर भी बैनर, तराजू, बारदाना तक नहीं मिला। लेखपाल दीन दयाल मिश्रा को बिजरौठा केंद्र पर सचिव प्रताप रजक मौजूद मिलें उन्हाेंने बताया कि अभी केन्द्र पर वारदाना नहीं आया है और न ही चैक बुक उपलब्ध कराई गई है। केंद्र पर पानी और बैठने की व्यवस्था है। लेखपाल विवेक गोस्वामी ने जखौरा क्रय केन्द्र के निरीक्षण के बाद अपनी आख्या में बताया कि केंद्र पर सचिव नंद किशोर तिवारी मौजूद मिलें। जिन्होंने बताया कि उनके यहां बारदाना एवं पैसा नहीं आया है। चैक बुक एवं बारदाना आते ही खरीद प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें