फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे संसाधनों के बिना खुल गए क्रय केंद्र, नहीं है पॉप मशीन

विज्ञापन
wheat 1jpeg.jpeg - फोटो : wheat 1jpeg.jpeg
विज्ञापन
तालबेहट। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ मुहैया कराने एवं बिचौलियों से मुक्ति दिलाने के लिए एक अप्रैल से खोले गए अधिकांश क्रय केन्द्रों पर संसाधनों का अभाव नजर आ रहा है। इस कारण केन्द्रों पर पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

इस समय विभिन्न राजनीतिक दल और किसान संगठन नए कृषि बिल को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का बाजिव दाम मुहैया कराने एवं किसानों से बिचौलियों से मुक्त कराते हुए पारदर्शिता रखने के लिए पहली बार प्रत्येक क्रय केन्द्र पर पॉप मशीन से किसान का अंगूठा सत्यापित कराने की शर्त रखी है। सरकार द्वारा एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में क्रय केन्द्र खोले गए हैं। तहसील में लगभग चौदह स्थानों पर गेहूं की खरीद की जानी है। तहसील क्षेत्र के अधिकांश क्रय केंद्रों पर पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा। संसाधनों का अभाव दिखा। तालबेहट क्रय केन्द्र पर वारदाने की पांच गाठें मौजूद मिली, लेकिन पॉप मशीन न आने के कारण खरीद नहीं हो सकी। धूप से बचाव और पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें