फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने बैंकिंग सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित

विज्ञापन
एलडीएम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य -संवाद - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बैंकिंग सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक जिला समन्वयक को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक कुमार गौरव और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक जिला समन्वयक यूसुफ खान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कुमार गौरव व यूसुफ खान ने वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह खुलवाने में बचत खाता और सीसीएल ऋण खाता खुलवाने में उत्कृष्ट कार्य किया। एलडीएम कुमार गौरव ने बताया कि जनपद में ग्रामीण बैंक की 30 शाखाएं हैं और यह ग्रामीण विकास में मुख्य स्तंभ की भूमिका निभा रही हैं। वहीं यूसुफ खान ने बताया कि प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक जनपद में जमा राशि पर सर्वाधिक ब्याज 7.75 फीसदी पर वरिष्ठ नागरिक और 7.25 फीसदी पर सामान्य नागरिक को सावधि जमा योजना के तहत प्रदान कर रहा है। गृह ऋण 7.75 फीसदी पर देने की बात कही। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक सिंह, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, मुकेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें