फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन कुआं कूड़ा दान में हो रहा तब्दील

विज्ञापन
महरौनी विकास खंड कार्यालय के पीछे स्थित कुआं बना कूड़ादान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। सरकार जलस्तर बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन ब्लॉक कार्यालय के पीछे स्थित प्राचीन कुआं देखरेख के अभाव में कूड़ादान में तब्दील होता जा रहा है। आलम यह है कि इस कुआं में पानी सूखने के बाद किसी ने इस ओर ने ध्यान नहीं दिया। बीडीओ कार्यालय सहित आसपास का सारा कूड़ा इसी कु एं में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में स्थित कुआं अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इस कुआं से महज 15 फुट की दूरी पर कार्यालय और 100 फुट की दूरी पर बीडीओ निवास है। कुआं से लगा हुआ हनुमान जी का मंदिर है और दक्षिण दिशा में ग्राम विकास अधिकारी व जेई के दफ्तर हैं। लेकिन, इस प्राचीन कुआं की हो रही दुर्दशा पर कोई ध्यान नही दे रहा।
इस कुआं के ऊपर पक्की छत डालकर पानी भरने के लिए पक्के गाटर युक्त घाट बनाकर पानी खींचने के लिए लोहे के गर्रा लगाए गए थे। बताते है कि पहले लोग इसी कुंआ के पानी से लोग अपनी प्यास बुझाते थे और महिलाएं (पनिहारी) सुबह चार बजे से रस्सी बाल्टी से पानी खींचती थी। इलाकाई लोगों ने कुआं को साफ करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें