फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन दिवस पर लखनऊ में बैठे अफसरों की नजर

Mon, 07 Sep 2015 01:34 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लखनऊ में बैठे अफसरों की नजर सात और दस सितंबर को होने वाले वजन दिवस पर रहेगी। राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। हर दो घंटे की सूचना कंट्रोल रूम पर दी जाएगी।
विज्ञापन




बच्चों में कुपोषण को चिह्नित करने के उद्देश्य से वजन दिवस दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी गई हैं। इस दिवस को चुनाव की तर्ज पर मनाया जा रहा है। जिले में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जिसका नंबर 05176 272022 है। इस पर हर दो घंटे की सूचना एकत्रित की जाएगी। इसके अतिरिक्त लखनऊ में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां से भी वजन दिवस की जानकारी हासिल की जाएगी।


 जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने महानिदेशक से प्राप्त निर्देशों से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे से वजन दिवस का शुभारंभ हो जाएगा। पहले चरण में ब्लाक महरौनी, मड़ावरा, बिरधा व शहर को लिया गया है। उन्होंने वजन दिवस में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



शाम सात बजे सूचना होगी एकत्रित
सेक्टर प्रभारी शाम सात बजे विकास भवन में निर्धारित प्रारूप पर वजन दिवस की सूचना जमा कराएंगे। यही नहीं, सेक्टर प्रभारियों को हर दो घंटे की सूचना कंट्रोल रूम में दर्ज कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें