फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट खुली, त्रुटियों की भरमार

Sun, 21 Aug 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
computer, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की पात्रता सूची में व्याप्त त्रुटियों को शीघ्र ही दुरुस्त किया जा सकेगा। शनिवार को शासन ने लंबे समय से बंद चल रही वेबसाइट को शिकायतों के निस्तारण के लिए खोल दिया है। इससे मुखिया का नाम, पिता का नाम, पता, फोटो, कोटे की दुकान के पते में संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन


जिले में 2 लाख 18 हजार 418 पात्र गृहस्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में लिया गया है। इन परिवारों को हर माह सस्ता अनाज उचित दर की दुकानों से उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन, तमाम गृहस्थियों की पर्चियों में कोई न कोई त्रुटियां बनी हुई है। किसी के मुखिया का नाम, किसी के पिता का नाम, पता, फोटो गलत है तो कई परिवाराें को दूसरी उचित दर की दुकान से जोड़ दिया गया है।

जिस कारण से कई पात्र गृहस्थियों को राशन सामग्री लेने में परेशानी आ रही है। योजना की वेबसाइट बंद हो जाने की वजह से इनका समस्याओं का निस्तारण संभव हीं हो पा रहा था। शासन द्वारा वेबसाइट खोल दिए जाने से विभागीय अफसरों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


16 हजार गृहस्थियों को नहीं मिली राहत
शासन ने आधी अधूरी वेबसाइट खोली है, जिससे योजना में शामिल होने के लिए कतार में खड़े परिवारों को फिलहाल राहत नहीं मिल सकी है। वेबसाइट के सभी विकल्प कब खुलेंगे, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

कार्ड जारी करने में बाधा बनी त्रुटियां
योजना लागू हुए चार माह हो चुके हैं लेकिन, अभी तक पात्र गृहस्थियों को राशन कार्ड जारी नहीं किए जा सके हैं। इसके पीछे बड़ी वजह विभागीय अफसर पात्र गृहस्थियों की सूची दुरुस्त नहीं कर पाए हैं। वेबसाइट खुलने से नए राशन कार्ड जारी होने की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें