ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने गेहूं खरीद केंद्र ग्राम पंचायत स्तर पर खोले जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि जनपद का किसान बीते वर्षों से आपदाओं की मार झेलता आ रहा है। किसान आर्थिक रुप से कमजोर हो चुका है। लेकिन, अब तक नष्ट फसलों का मुआवजा और बीमा क्लेम नहीं मिल सका है, जिसका लगातार अश्वासन ही दिया जा रहा है। इससे किसानों में रोष है। वर्तमान में लॉकडाउन के चलते किसानों को उपज बेचने में परेशानी हो रही है। किसानों को विभिन्न प्रक्रियाओं से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में व्यापारी किसानों की उपज को मनमाने दाम 1500 से 1600 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि किसानों को सुविधा मुहैया कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खरीद केंद्र खोले जाएं। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह, राकेश रजक, महेंद्र, प्रदीप रिछारिया आदि के हस्ताक्षर बने हैं।