बार। कोरोना वैश्विक महामारी में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को सुरक्षा एवं स्वस्थ रखने वाले लोगों के साथ खुराफाती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली रेफर करने की जिद करके लोग एंबुलेंस का दुुरुपयोग कर रहे हैं ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. शशांक साहू ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 108 एंबुलेंस द्वारा ग्राम बस्तगुवां निवासी दयाली को लाया गया। जब उसकी जांच की गई तो पता चला उसे कोई बीमारी नहीं है। इसके बाद भी उसने एंबुलेंस का दुरुयोग करते हुए लॉकडाउन का उल्लंघन किया व स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए दिल्ली रेफर करने की जिद की। कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी लगे हुए हैं। यदि उनके साथ ऐसी अभद्रता होगी तो वह कैसे कार्य करेंगे। उन्होंने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।