फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक् सूट पहनकर एसपी साइकिल से पहुंचे राजघाट चौकी, किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थानों व पुलिस चौकियां में पुलिस की कार्यप्रणाली जांचने के लिए रविवार को सुबह सुबह पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ट्रैक सूट पहनकर सिर पर टोपी लगाकर राजघाट गांव में पहुुंच गए और उन्होंने गांव वालों से उनकी समस्याएं जानी और पुलिस प्रणाली के बारे में भी पूछा। उन्होंने गांव वालों को ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर यात्रा नहीं करने, ओवरलोड वाहन नहीं चलाने की अपील भी की। जब वह लोगों को समझा रहे थे, इसी दौरान उनकी सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी भी वहां पहुंच गई। गांव में एसपी के होने की जानकारी किसी ने राजघाट पुलिस चौकी में दे दी, तो पुलिस चौकी में तैनात स्टाफ सतर्क हो गया, लेकिन जब तक स्टाफ कुछ समझ पाता, तब तक पुलिस अधीक्षक पुलिस चौकी में पहुंच गए और उन्होंने निरीक्षण करना शुरू कर दिया, इससे पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। पहले तो सिपाहियों ने उन्हें पहचान नहीं सके, लेकिन जब उन्होंने पुलिस कर्मियों से चौकी के बारे में पूछताछ की, तो सिपाहियों ने उन्हें पहचान लिया और सैल्यूट किया। एसपी के होने की सूचना पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और सभी अपनी अपने वर्दी ठीक कर अपने अपने काम में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें