फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सिलगन-बिरारी रेल लाइन दोहरीकरण का रास्ता साफ, शिफ्ट होंगे बिजली के खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सिलगन से बिरारी रेलवे स्टेशन तक दोहरीकरण फ्लाईओवर रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब सोलह किलोमीटर में बिछाई जाने वाली लाइन के बीच आने वाली बिजली लाइन को जल्द ही अन्य जगह पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने बिजली विभाग को पांच करोड़ रुपये की धनराशि दे दी है।
रेलवे विभाग ने कुछ वर्ष पूर्व सिलगन से बिरारी रेलवे लाइन दोहरीकरण फ्लाईओवर परियोजना बनाई थी। करीब सोलह किलोमीटर लंबी दोहरीकरण फ्लाईओवर लाइन प्रस्तावित है। निर्माण पर ढाई सौ करोड़ से अधिक की लागत तय की गई थी। दोहरीकरण फ्लाईओवर ललितपुर, चंदेरा, रजवारा, बिरारी, सिलगन और सिवनी खुर्द से होकर गुजरेगा, इसमें करीब 28 हेक्टेयर निजी भूमि और सरकारी जमीन थी, जिसके अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। हाल में भू अधिपत्य विभाग ने अधिग्रहीत की गई भूमि को रेलवे विभाग को सौंप दिया था।
विज्ञापन

सिलगन-बिरारी दोहरीकरण फ्लाईओवर रेलवे लाइन परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई निजी व सरकारी भूमि पर 19 जगह विद्युत विभाग की लाइन निकली थी। यह परियोजना के निर्माण में बाधक बन रही थी। इन्हें हटाने के लिए रेलवे ने बिजली विभाग से पत्राचार किया तो सर्वे कर लाइन शिफ्ट करने का स्टीमेट तैयार कर रेलवे को भेज दिया था। रेलवे ने बिजली विभाग को पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। विद्युत विभाग ने लाइन स्थानांतरित करने की स्वीकृति के लिए आगरा मुख्यालय को पत्राचार किया है। स्वीकृति मिलते ही खंभे और लाइन को हटाने का काम शुरू हो जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण हो जाने के बाद ललितपुर से गुजरी रेलवे ट्रैक जोकि सर्वाधिक व्यस्त रेल मार्गों में शुमार है, उस पर यातायात को सुचारु रखने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-
अधिग्रहीत की जाने वाली निजी भूमि
ग्राम - भूमि हेक्टेयर में
ललितपुर - 11.89
चंदेरा - 1.396 .
रजवारा - 1.517
बिरारी - 3.760
सिलगन - 5.439
सिवनी खुर्द - 4.355
-

योग - 27.556
-
सिलगन-बिरारी दोहरीकरण फ्लाईओवर रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि पर 19 जगह विद्युत लाइन आ रही थी। इसे हटाने के लिए रेलवे ने करीब पांच करोड़ रुपये की धनराशि बिजली विभाग को दी है। लाइन स्थानांतरित करने की स्वीकृति के प्रस्ताव को आगरा मुख्यालय भेजा गया है।
संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें