फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाइपलाइन में लीकेज से शहर की सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
गल्ला मंडी के सामने पाइपलाइन लीकेज से गली में फैलता पानी व गहरे गड्ढे में धुसा बच्चे का पैर
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में शनिवार को कई स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या देखी गई। जेल चौराहा से गल्ला तक और चर्च रोड पर मुख्य सड़कों के किनारे पानी लगातार बहता रहा। घंटों तक हजारों लीटर पानी व्यर्थ बर्बाद हो गया। जेल तिराहा और इलाइट चौराहा पर भी लीकेज के कारण मुख्य सड़कों पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। इस जलभराव से आवागमन बाधित हुआ। मंडी के सामने की गली में भी पाइपलाइन लीकेज होने से मोहल्लेवासियों की दिक्कतें बढ़ गईं। लीकेज के पानी से कई जगह गड्ढे बन गए हैं। पेश है शहर के प्रमुख स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज का नजारा....।
विज्ञापन


दृश्य-1

गल्ला मंडी के सामने कॉलोनी को जाने वाली गली में शनिवार को सुबह से पाइपलाइन लीकेज हो गई है। इससे पानी जमीन से उबल रहा है, जो पूरी गली में फैलने से राहगीरों को निकलने में परेशानी का सबब बन गया है। वहीं यहां जमीन से पाइपलाइन का पानी निकलने से गहरा गड्ढा हो गया है। जिससे बच्चे गड्ढे में भरे पानी में खेलते नजर आए। साथ ही यहां दिन भर में सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया।

दृश्य-2
गल्ला मंडी के और छोटी नहर के मध्य सड़क किनारे पाइपलाइन फूट गई, जिससे पाइपलाइन का पानी जमीन से निकलकर बहने लगा, जो नहर तक बहता रहा। इससे यहां सड़क किनारे फुटपाथ का रास्ता कच्चा होने से यहां दलदल जैसी स्थिति बन गई। इससे आसपास के दुकानदारों व ग्राहकों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


दृश्य-3
इलाइट चौराहा पर राजघाट रोड के दोनों किनारे व रामनगर-झांसी रोड तिराहा के पास भी तीन स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज हो गई, जिससे सड़क किनारे पर पानी फैलकर बर्बाद हो रहा है। इससे यहां राजघाट रोड मोड़ पर वाहनों के निकलने में काफी परेशानी हो रही है। राजघाट मोड़ पर तो वाहनों के पहिए तक धंस जा रहे हैं। यहां गड्ढे दलदल में तब्दील हो गए हैं। इसकी वजह से यहां आए दिन वाहनों के जाम की स्थिति बन रही है, जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।

दृश्य-4
चर्च रोड पर नगर संसाधन केंद्र के पास बार-बार मरम्मत के बाद शनिवार को फिर से पाइपलाइन लीकेज हो गई। यहां मुख्य सड़क और सड़क किनारे पाइपलाइन लीकेज होने से पूरी सड़क पर और सड़क के गड्ढों में पानी भर गया। इससे तेज गति से निकल रहे वाहन चालकों की वजह से छोटे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों पर सड़क पर गड्ढे में भरे पानी के छींटे पड़ रहे हैं। इससे यहां से निकल रहे राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ा।

जहां भी पाइपलाइन लीकेज हो रहा है, उन स्थानों का निरीक्षण कराके पाइपलाइन ठीक कराई जाएगी।
-मुंशीलाल, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान।

गल्ला मंडी के सामने पाइपलाइन लीकेज से गली में फैलता पानी व गहरे गड्ढे में धुसा बच्चे का पैर

गल्ला मंडी के सामने पाइपलाइन लीकेज से गली में फैलता पानी व गहरे गड्ढे में धुसा बच्चे का पैर

गल्ला मंडी के सामने पाइपलाइन लीकेज से गली में फैलता पानी व गहरे गड्ढे में धुसा बच्चे का पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें