फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जाखलौन में जलभराव संचारी रोग नियंत्रण अभियान को चिढ़ा रहा मुंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत जाखलौन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है। यहां दो सप्ताह बाद भी जलनिकासी नहीं हो पाई है। गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक में जलभराव व गंदगी से पनप रहे मच्छरों से बीमारियों का खतरा सता रहा है। इसके बाद भी दूषित पानी की निकासी नहीं कराई जा सकी है। दुर्गंध से लोगों का ठहरना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

कारसदेव मंदिर के पीछे नाले की वर्षों से सफाई नहीं हुई है। नाली बजबजा रही है। दूषित पानी ठहरा हुआ है, इसमें कचरा सड़ने से दुर्गंध उठ रही है। बारिश के मौसम में हालात और भयावह हो जाते हैं। नाले के कीड़े घरों में आ रहे हैं। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। लोग अपने घर के दरवाजों पर नहीं बैठ पा रहे हैं।

सतीश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें