संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ट्रेनों में साफ-सफाई के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। सामान्य कोच में जगह-जगह गंदगी पसरी होने के साथ शौचालयों में पानी न होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। ट्रेन भी समय से नहीं पहुंची। उजाला की पड़ताल में यह हकीकत सामने आई।
रविवार दोपहर 1.8 मिनट पर लखनऊ एक्सप्रेस ललितपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर रुकी। यहां इसके आने का समय 12. 38 मिनट निर्धारित है। ट्रेन के अनारक्षित कोच में पानी नहीं आ रहा था। शौचालय से दुर्गंध उठ रही थी। सीटों के पास साफ-सफाई न होने से कचरा फैला हुआ था। सभी अनारक्षित कोच में कमोबेश एक जैसे हालात थे। यात्री शौचालय तक पहुंचते ही बिना शौचक्रिया के लौट गए। यात्रियों ने बताया कि पानी न आने से दुर्गंध उठ रही है। सफर करना मुश्किल हो रहा है।