ललितपुर। डीएम आलोक सिंह ने शनिवार को जाखलौन-बिरधा ग्राम समूह पेयजल परियोजना के अंतर्गत बंदरगुढ़ा में निर्माणाधीन वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर श्रमिकों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि श्रमिकों की संख्या में वृद्धि कर कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें।
वाटर फिल्टर प्लांट के निरीक्षण के दौरान जलनिगम के प्रभारी अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि इस परियोजना का कार्य माह दिसंबर 2020 से प्रारंभ हुआ था। जो दिसम्बर 2022 तक पूर्ण किया जाना है। कार्यदायी संस्था गायत्री प्रोजेक्ट द्वारा इस परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के तहत फिल्टर प्लांट का कार्य 25 प्रतिशत एवं पानी की टंकी का कार्य 40 प्रतिशत तक हो चुका है। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।
जाखलौन थाने में डीएम ने सुनी शिकायतें
थाना समाधान दिवस पर डीएम ने थाना जाखलौन में पीड़ितों की शिकायतों को सुना और उनका निस्तारण कराने के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि पांच शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित हैं।